Sarsai Police Rescue Two Mentally Ill Persons from Bonded Labour
श्रीकांत शर्मा संवाददाता
दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त दो व्यक्तियों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया गया।थाना सरसई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में हैं, से उनकी परिस्थितियों का लाभ उठाकर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरसई द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को देखते हुए उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की गई। साथ ही उनके परिजनों/संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों से संपर्क करने का प्रयास जारी है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सरसई उनि आकाश संसिया प्रधान आर. जाहर सिंह, आर. धर्मेंद्र प्रजापति, आर. दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

