Datia Kotwali Police Take Major Action: 3 Accused Arrested with Illegal Weapons, One Permanent Warrant Accused Also Apprehended — Total 4 Arrested. ———- दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला वं एसडीओपी श्रीमति आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों, फरार आरोपियों, वारंटियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान अलग- अलग मामलों में अवैध पिस्तौल एवं 315 बोर के अवैध कट्टा-कारतूस सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।थाना कोतवाली दतिया में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 125, 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।पुलिस टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान— प्रशांत यादव पिता बलबीर यादव निवासी टाउन हॉल के पास,दतिया।यश यादव पिता राजेश यादव, निवासी पट्टापुर, दतिया।पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल जप्त की गई तथा प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा का इजाफा किया गया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, निवासी बड़े गुब्बारे के पास, ठंडी सड़क, दतिया को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।इसी कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा एक अन्य स्थाई वारंटी करण पुत्र आलोक वाल्मीकि निवासी लक्ष्मण ताल, दतिया को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, उप निरीक्षक हेमा गौतम, प्रधान आरक्षक सरजू भवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक राममिलन गुर्जर एवं आरक्षक मुनेश बघेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।