लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक

फरियादी से 20 लाख रूपये की मांग का गई थी,आरोपियों को महज 5 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिहं चावला वं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव में अपराध पंजीबद्ध किया गया।फरियादी अजय पाल निवासी बेहटा जिला झांसी को आरोपीगण द्वारा लडकी के झूठे बलात्कार के केश में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रूपये की मांग करने एवं रास्ते से एक काली गाडी में अपहरण कर उसकी बेल्टों से मारपीट करने वाले आरोपीगण 1. मनीष वंशकार पुत्र सतीष वंशकार निवासी सीतानगर कोलोनी भाण्डेर रोड दतिया 2. अजय गौतम उर्फ अजय अम्बे पुत्र तेजराम गौतम कृष्णाविहार कोलोनी भाण्डेर उनाव वायपास दतिया 3.भजन अहिरवार पुत्र तुलसीराम अहिरवार निवासी ग्राम बेहटा जिला झांसी वर्तमान पता ग्राम मकोनी थाना उनाव हाल पता कृष्णाबिहार कोलोनी उनाव भाण्डेर वायपास दतिया 4. सचिन अहिरवार पुत्र नारायण अहिरवार निवासी अम्बेडकर पार्क के पास सिद्धार्थ कालोनी दतिया को उनाव पुलिस द्वारा 5 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन एवं एक स्कोर्पियो कार जप्त कर आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया प्रकरण मे 2 आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। दरअसल फरियादी अजय पाल पुत्र अच्छेलाल पाल निवासी ग्राम बेहटा जिला झांसी ने सूचना दी कि मैं कल 3 अगस्त को समय करीब 7 बजे रात में अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव बेहटा से अपनी रिश्तेदारी में इंदरगढ जा रहा था जैसे ही मैं समय रात करीब 7.30 बजे झांसी उनाव पुल के आगे घिसलनी पुलिया पर पहुंचा तो मेरी मोटरसायकल के आगे एक काले रंग की स्कोर्पियो गाडी रुकी और उसमें से दो लोग उतरे और मुझे मोटरसायकल से जबरदस्ती उतारकर मुझे स्कार्पियो गाडी में बैठा लिया गाडी में तीन और लोग बैठे थे और उसके बाद मुझे गाडी में बैठाकर मेरा मुंह नीचे की तरफ दबाकर मुझे कहीं ले गए गाडी लगातार चल रही थी। उसके बाद उन लोगों ने गाडी को एक जगह पर रोका और गाडी के अंदर एक लडकी को बैठा लिया उस समय गाडी में चार लोग थे उन चारों लोगों ने मुझसे कहा कि तूने इस लडकी के साथ में बलात्कार किया है तू इससे ही मिलने आया था और मेरी बुरी तरह से बेल्टों से मारपीट गाडी में ही करने लगे जिससे मुझे पीठ पर बहुत चोटें आयीं हैं। वह चारों लोग कह रहे थे कि तेरी जमीन बिकी है तेरे पास में बहुत पैसा है। तू हम लोगों को पैसा दे नहीं तो इस लडकी से तेरे ऊपर बलात्कार का केश लगवाएंगे और फिर उन चारों लोगों ने मुझे मार-मार कर यह कहलवाया कि मैंने लडकी के साथ में गलत काम किया है जिसका वीडियो उन लोगों ने मुझे और उस लडकी को गाडी की सीट पर बैठाकर बनाया था और मुझसे 20 लाख रुपये मांगे और बोला कि हम यह वीडियो वायरल कर देंगे और तेरे खिलाफ में रिपोर्ट लिखवाएंगे नहीं तो 20 लाख रुपये का इंतजाम करो। मेरे पास दिनांक 4 अगस्त को मोबाइल नंबर 9301992879 से व्हाट्स एप पर वाइस काल आया और बोला कि रुपयों का इंतजाम जल्दी करो मैं व मेरे घरवाले बहुत डर गए थे उसके बाद मैं रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपीयों के कब्जे से जप्त वस्तुएं 4 मोबाइल फोन, 1 काले रंग की स्कोर्पियो कार बरामद किया गया।उक्त कार्यवाही में -थाना प्रभारी उनाव निरीक्षक.यतेंद्र भदौरिया, प्रआर रामनिवास गुर्जर, आर. अनूप, आर. मोहित, आर. दीपांशु, आर. भूपेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

