mbit prakaranon ki samiksha ki
The Datia Superintendent of Police reviewed crime control measures and pending cases.
लोकेश मिश्रा संपादक

दतिया।दतिया पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल द्वारा लंबित अपराधों, पुलिस कार्यवाहियों एवं विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों को क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक के दौरान अति पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी अनुभाग भांडेर पूनम चंद्र यादव, रक्षित निरीक्षक रूमा नाज सहित थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

