विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विद्यार्थियों का हुआ हेल्थ चेकअप,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
लोकेश मिश्रा बुंदेली संपादक
On World Suicide Prevention Day, students underwent health check-ups and were made aware of the importance of mental health.——————————————————————– दतिया।विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दतिया में जिला टास्क फोर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को तनाव एवं अवसाद से दूर रहने के उपाय बताए। जिला चिकित्सालय से उपस्थित डॉ. शुभम ओझा, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर ने आत्महत्या एवं अवसाद से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपनी समस्याओं का समाधान काउंसलर से संपर्क कर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।जिला चिकित्सालय से उपस्थित स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ का नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण, रक्तचाप, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस. सी. कौशिक ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार सक्रिय एवं सकारात्मक बने रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कोक सिंह दादोरिया, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया तथा आभार डॉ. सीमा सिंह ने व्यक्त किया।इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से प्रो. हरिशंकर कंसाना,डॉ. कल्पित अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी जिला चिकित्सालय दतिया, राजेश कतरौलिया जिला रेड क्रॉस प्रभारी दतिया , महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एसके पांडे , डॉ. सीमा सिंह , डॉ शिव सिंह परीक्षा नियंत्रक डॉ अभय कुमार राहुल प्रोफेसर पुनीत प्रताप पांडे,प्रोफेसर नजिस शेख एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरमा सिंह, डॉ. राममिलन केवट राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी अधिक संख्या में उपस्थित रहे हैं।